देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिला संयोजक श्याम सिंघल युवा मोर्चा के नेतृत्व में मिलेनियम वोटर अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा रहे। प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम के अभियान के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी, इस अभियान में युवा मोर्चा इस बर्ष जो युवा 18 साल में प्रवेश कर रहे है उनको पार्टी से जोड़ा जायगा युवायों के बीच कार्यक्रम कर केंद्र एव प्रदेश सरकार की युवा नीति को बताया जायगा साथ ही सरकार द्वारा युवाओं के हित मे चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी।
इस अभियान के तहत गांव गांव में युवा मोर्चा द्वारा कैम्प लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थेजिला प्रभारी रघुराज सिंह,जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह, महामंत्रीगण सिद्दार्थ लोधी,चिंताहरण चतुर्वेदी, नगेंद्र सिकरवार,मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी अभियान के जिला प्रभारी व आगरा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चैधरी,सत्यपाल चैधरी, श्याम सिंघल जी ,आकाश चैधरी,यशराज चतुर्वेदी,कपिल चैधरी,निश्चल राठौर,गौरव राजावत,के के गौतम, मेरुकान्त पाण्डेय, मनोज ठाकुर,मलय राठौर, नरेंद्र शर्मा,सोनू ठाकुर ,रणवीर सिंह,भोला चैधरी,कुश चतुर्वेदी,राघव अग्रवाल,शुभम चतुर्वेदी,केशव शर्मा,अभिषेक चैहान आदि कार्यकर्ताओ सहित प्रत्येक सेक्टर के अभियान से संबंधित सभी सेक्टर प्रभारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंघल ने किया व धन्यवाद ज्ञापन यशराज चतुर्वेदी ने किया।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा