BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रज का पहला पूर्ण विकसित हृदय रोग संस्थान बना नयति

नयति हाॅस्पीटल के चिकित्सकों की टीम मथुरा। नयति हैल्थकेयर के अस्पताल नयति मेडिसिटी, मथुरा एवं नयति हॉस्पिटल, आगरा ब्रज के अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय हृदय रोग संस्थान बन गए हैं जहां हृदय रोग विशेषज्ञों की बेहतरीन विश्वस्तरीय टीम मौजूद है जो निरंतरता में ब्रजवासियों तथा आसपास के लोगों को अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें हृदय की दस हजार से अधिक सर्जरी कर चुके देश के जाने माने कार्डियक सर्जन डॉ. आदर्श कोप्पुला नयति  में कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एचएस सोमनाथ भी देश के जाने पहचाने कार्डियोलोजिस्ट हैं, जिनके नेतृत्व में कर्नाटक तथा आंध्रप्रदेश प्रदेश के कई हार्ट सेंटरों की स्थापना की जा चुकी है।

 इनके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार गोयल,डॉ संजीव कुमार गुप्ता, डॉ विवेक मित्तल, डॉ जगदानंद झा, डॉ रोहित तिवारी, डॉ अजीत लहरिया, डॉ प्रवीर सिन्हा, डॉ वीना वोसवाल, डॉ सर्वेंद्र सिंह तथा डॉ राहुल गंदोत्रा मौजूद हैं। इस अवसर पर नयति मेडिसेंटर के सीईओ डॉ. आर के मनी ने कहा कि अभी तक नयति में 5 महीने के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक के हृदय रोगों के इलाज तथा ऑपरेशन सफल रूप से किये जा चुके हैं। कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद हम और बेहतर तरीके से हृदय रोगियों का ध्यान रख पाएंगे, क्योंकि हार्ट अटैक आने की स्थिति में मरीज को पहले घंटे इलाज मिलना बहुत जरूरी होता है जिससे समय रहते उसकी बहुमूल्य जान बचाई जा सके। हमारे मथुरा तथा आगरा के नयति हार्ट सेंटरों पर हृदय संबंधी किसी भी परेशानी के लिए किसी भी समय मिला जा सकता है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More