BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नर सेवा नारायण सेवा के रूप में बनाया स्थापना दिवस

नर सेवा नारायण सेवा के रूप में बनाया स्थापना दिवसवृंदावन। राष्ट्र भक्ति जन चेतना मंच के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन परिक्रमा मार्ग स्थित तपोवन आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा गरीब व असहाय लोगों को कंबल व चादर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि देवस्वरूप महाराज एवं विशिष्ट अतिथि कमलेश देवी ने राष्ट्रभक्ति जन चेतना मंच के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के संरक्षक गंगा दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए की जाने वाली सेवा ही सच्ची सेवा है। दुनिया में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने समाज के संपन्न लोगो से गरीबों की मदद को आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी रामानंद, स्वामी ज्ञान प्रकाश, मंच प्रभारी डॉ. मदन मोहन पांडेय (अधिवक्ता), मुख्य सचिव रवि यादव, राष्ट्रीय सचिव विवेक गौतम, पूर्वांचल प्रभारी रुद्रदेव मिश्र, गोरखपुर मंण्डल उपाध्यक्ष, समीर दुबे, फरुखाबाद जिलाध्यक्ष विनोद राजपूत, राष्ट्रीय सचिव दीना पंडित, बिहार प्रभारी रवि शंकर शास्त्री आदि मौजूद थे

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More