देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreडीएम ने युवा मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सामूहिक रूप से शपथ दिलाई
मथुरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीएसए डिग्री कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नये मतदाताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
8वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाया और मिलेनियम वोटर जो 01 जनवरी 2018 को 18 वर्ष के हुए हैं, उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी दो छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा 2-2 हजार का नगद इनाम भी दिया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे बीएलओ तथा सुपरवाइजर जिन्होंने मतदाता सूची को अपडेट करने में अच्छा कार्य किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया।
डीएम ने छात्र-छात्राओं को संबांेधित करते हुए कहा कि वोट देना हम सबका कर्तव्य है। इस कार्य में युवा और अधिक उत्साह से आगे बढ़कर भाग लें। उन्होंने सभी का आहवान करते हुए आने वाले चुनाव में अधिकतम वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मतदाता साक्षरता क्लब गठन के संबंध में कहा कि गठन को और अधिक सक्रिय किया जाय।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ‘‘मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ‘‘-‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। की शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से वोट करने का विस्तार से चित्रण किया गया। जिसको देखकर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संदेश प्रसारित किया गया। जानकीबाई इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता नृत्य कर मतदान का महत्व समझाया। इस अवसर पर स्वीप आईकॉन दिव्यांग छात्र रोहित को इस क्षेत्र में किये गये योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप सिटी मजिस्ट्रेट डा0 बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर क्रान्तिशेखर सिंह, उप प्राचार्य मधुवाला गर्ग, प्रभारी एडीईओ दयाचन्द राजौरिया सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी सदस्य डा0 अखिलेश ने किया।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी