देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पांच की हालत गंभीर
मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 107 वृंदावन कट पर शनिवार देरसायं दिल्ली जा रही प्राइवेट बस का टायर पंचर होने से पलट गई जिसके कारण बस में सवार यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें राया पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
राया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सांय चार बजे आगरा से दिल्ली जा रही 35 यात्रियों से लदी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर पंचर होने के कारण पलट गयी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। पंाच की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोरथ आगरा निवासी दुर्र्गेश पुत्र लालजीत की भतीजी की लग्न सगाई कार्यक्रम के लिए प्राइवेट बस में सवार 35 लोग नफजगढ़ दिल्ली जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही बस यमुनापार क्षेत्र माईस्टोन 107 वृन्दावन कट के समीप पहुंची तभी बस का टायर पंचर हो गया और बस लहरा कर सड़क पर पलट गयी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। पांच ही हालत गंभीर बनी हुयी है। सूचना पर थाना यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।













Related Items
जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'
महाराष्ट्र अस्पताल में लगी आग दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ: अमित शाह
किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी