देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना दे रहे ढकेलकर्मियों एवं विक्रेताओं ने एमएलए की उदासीनता के चलते कृष्णानगर बिजली घर पर ऊर्जामंत्री का पुतला फूंकते हुए नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना दे रहे दर्जनों पेंटर, लुहार, सीट मेकर, चाय-चाट, फल सब्जी विक्रेता लोगों ने आज 10वें मथुरा वृंदावन विधान सभा के विधायक एवं ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला दहन करते हुए कहा कि एमएलए मथुरा की उदासीनता के चलते व धरनास्थल पर नगर निगम के अधिकारियों के सुध नहीं लेने तथा जनता के दुख-दर्द की सुध न लेने वालों के विरूद्ध यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लोकेश कुमार राही ने श्रीकांत शर्मा पर कारीगरों एवं मजदूरों की अनदेखी व उन्हें बेरोजगार करने की षडयंत्र का दोषी बताकर उन्हें जिम्मेदार बताया है। अगर एमएलए मथुरा वृंदावन चाहते तो सैकड़ों लोग रोजगार से वंचित नहीं होते। कृष्णानगर बिजली घर तिराहे पर लोगों ने विधायक श्रीकांत शर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख