देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने किया देशभक्ति और स्वच्छ अभियान के सांस्कतिक कार्यक्रम
स्वतत्रंता सैनानियों के जीवन पर डाला गया प्रकाश
सौंख। कस्बा में विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों द्वारा गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत बेटियों ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाई। और देश के अमर शहीदों को याद किया।
सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मास्टर भरत सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा मे मुख्य अथिति बाबा जयकृष्ण महाराज ने, ज्ञान एजूकेशन इन्स्टीट्यूट लालपुर में संस्था के चेयरमैन अमित चैधरी ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबन्धक हेमराज कुन्तल ने, ग्लोबल जीनियस एजूकेशन इन्स्टीट्यूट में प्रबन्ध निदेशक डा.ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला जंगली में प्रबंधक जगदीश कुन्तल ने, बृजधाम विद्या मन्दिर पाली डूंगरा में सीनियर वर्ग की छात्राओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। अग्रवाल नर्सिंग होम में व्यवस्थापक सुधीर गर्ग ने, कुशवाह माॅडल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन मा.भरतसिंह व प्रबंधक लक्ष्मन कुशवाह ने, हीरो बजरंग आॅटो में एमडी धीरज वर्मा ने, स्थानीय पुलिस चैकी में चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने, प्राथमिक विद्यालय सौंख द्वितीय में चेयरमैन मा. भरतसिंह व महावीर सिंह बोहरे ने, श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में नगर पंचायत अध्यक्ष मा. भरतसिंह ने, चैधरी शिवलाल नन्दलाल विद्या मन्दिर में प्रबंधक चै.सुधीर बाबू अग्रवाल ने, चन्द्रभान जयदेवी विद्यालय में मा.वासदेव व प्रबंधक केके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक मेघश्याम शर्मा ने, मर्हिर्ष दयानन्द शिक्षण संस्थान में छात्रा करिश्मा व भव्य ने, सरस्वती विद्या मन्दिर में कृष्ण कुमार अग्रवाल ने, प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में करिश्मा और परी कुमारी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय आजल में सोवरन सिंह ने, स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह चैधरी ने, सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा व देवीप्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मा.सुखलाल, हरीसिंह वर्मा, अशोक अग्रवाल, बृजधाम विद्या मन्दिर के चेयरमैन जगवीर सिह, पूर्व प्रबंधक भरतसिंह, पे्रमसिंह माहौर, प्रबंधक रोहिताश कुमार, प्रधानाचार्य गिर्राजशरण उपाध्याय, गौरव अग्रवाल, डा. रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान वीरपालसिंह, भूपेन्द्र चैधरी, डोरीलाल शर्मा, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, संजय शर्मा, प्रधानाध्यपिका सुमन गौतम, राजकुमार चैधरी, घनश्याम शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, दीपक कुमार, रमाकांत, आदि उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज