BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

द यूथ स्प्रिट एवं यमुना मिशन ने किया ध्वजारोहण

कालिन्दी के तट पर द यूथ स्प्रिट एवं यमुना मिशन के पदाधिकारी ध्वजारोहण करते हुए। छात्र-छात्राओं को बांटे केला, बूंदी, चिप्स, कुरकुरे

मथुरा। शुक्रवार को 69 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कालिन्दी के कृष्णगंगा घाट पर द यूथ स्प्रिट एवं यमुना मिशन द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों को केला, बूंदी एवं उनके पसंदीदा आइटम जैसे  चिप्स, कुरकुरे आदि दिए गए। 

दिल्ली से पधारे द यूथ स्प्रिट एनजीओ के हितेन्द्र कुमार, आशा सेठ, सुरेन्द्र पाल जिन्दल एवं रेखा जिंदल की देखरेख में 27 छात्र-छात्राओं के दल ने यमुना मिशन मार्ग पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। ध्वजारोहण सभी ने संयुक्त रुप से किया। ब्रज की इस धरा पर पैर रखने के बाद छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी को तहे दिल से 69 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आओं हम सब मिलकर संकल्प लें कि मेरा तिरंगा मेरे दिल में लहराता रहे। इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हितेन्द्र कुमार, आशा सेठ, सुरेन्द्र पाल जिन्दल, रेखा जिंदल, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, गोपाल लाल, महेश पंडित, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम, रचना, सुनैना, गीताजंलि, निकिता, तरुन्नुम आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More