देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक ट्रक ने मजदूरी को जा रहे दो लोगों को रौंद डाला। जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों को अस्पताल भेजा है वहीं ट्रक को अपने कब्जे में ले थाने ले आए, इस बीच ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
सोमवार की सुबह इंडस्ट्रीयल एरिया में मित्तल प्रेस तथा प्रभात फैक्ट्री में काम करने के लिए दो मजदूर जा रहे थे कि ट्रक आर जे 11 जीए 1472 ने इन्हें रौंद डाला। स्थानीय निवासियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक में ड्राइवर सीट के पास शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। ट्रक को थाना हाइवे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक के कंडक्टर को भी हिरासत में ले लिया गया। एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है जबकि दूसरे के पैर कुचल गये हैं। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को निजी निजीचिकित्सालय में भर्ती कराया है।













Related Items
ट्रक में लादकर ले जायी जा रही शराब की 490 पेटियां बरामद
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अनियंत्रित होकर ट्रक फुटपाथ से 50 मीटर अंदर तक जा घुसा