BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनियंत्रित होकर ट्रक फुटपाथ से 50 मीटर अंदर तक जा घुसा

मथुरा। शुक्रवार की सुबह खेत पर गैहूं की कटाई करने जा रहे किसानों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान फुटपाथ पर थे इसी बीच अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदता हुआ फुटपाथ से भी 50 मीटर अंदर तक चला गया।


दुघर्टना मंे फूलसिंह यादव की मौत की सूचना मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। किसान की मौत हो जाने की बात सुनते ही ग्रामीण भडक गये और गोवर्धन मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की संख्या और आक्रोष को देखते हुए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। कुछ ही देर में एसडीएम गोवर्धन और स्थानीय विधायक कारिंदा सिंह भी मौके पर पहुंच गये।

दोनों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पडा। विधायक और एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कुछ कम हुआ। दिलीप यादव ने स्थानीय विधायक को बताया कि बाइपास का कट बेहद खतरना है। कई बार इस कट पर ब्रेकर लगाने की मांग की गई है। इसके लिए अधिकारियों को ज्ञापन भी दिये गये हैं लेकिन किसी ने इस की सुध नहीं ली है। इससे पहले भी इस कट पर कई हादसे हो चुके हैं।

कट से होकर ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है। यहां से वाहन बेहद तेज गति से गुजरते हैं जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। विधायक कारिंदा सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कट पर किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे और इस दिशा में जो भी काम हो सकते हैं वह कराएंगे। एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का शीर्घ समाधान किया जाएगा।

दोनों ओर ब्रेकर बनवा दिये जाएंगे, जिससे हादसों को रोका जा सके। दुर्घटना में फूलसिंह यादव की मौत हो गई। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि शासन से दिलाने का आश्वासन मौके पर पहुंच कर दिया। बाईपास पर तीव्र दुर्घटना संभावित वाले रेडियम बोर्ड लगाने की मांग ग्रामीणों ने की।

नहर में मिला युवक का शव


मांट ब्रांच गंग नहर में युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव थाना मांट क्षेत्र के गांव दरबै के पास मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नहर में शव पडा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More