BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायलगोवर्धन परिक्रमा देने आया था परिवार

मथुरा। श्रद्धालुओं को गोवर्धान ले जा रहे टैम्पो को सामने से आ रहे अनियंत्रित हुए ट्रक से रौंद दिया। दुर्घटना में दो सगे मासूम भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई। चार अन्य श्रद्धालुओं की हालत भी नाजुक हैं, जिन्हें नयति मेडिसिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आॅटो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है वहीं मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरूखावाद में लोकनिर्माण विभाग में तैनात अधिकारी शिवनारायण शुक्ला अपनी पत्नी रूवि उर्फ बबिता शुक्ला अपने सात वर्षीय कृष्ण व 9 वर्षीय यश सहित अन्य परिजनों के साथ रविवार सुबह मैजिक में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा देने के लिए गोवर्धन जा रहे थे कि गोवर्धन मथुरा रोड स्थित गांव जचैदा के पास तेजगति से आ रहें ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। जिससें मैजिक में सवार लोगों में जीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर आये तो वह लोग बचाव कार्य में जुट गये। इसी दौरान सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मैजिक सवारों को बाहर निकाला तो मैजिक सवार दो सगे भाईं 7 वर्षीय कृष्णा व 9 वर्षीय यश की मौत हो गई। वहीं बच्चों की माॅ बविता गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी वहीं शिवशंकर के परिवारीक मित्र उमाशंकर सहित चार अन्य लोग घायल थे।  पुलिस ने घायलों को नयति अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक मासूम दोनो भाईयों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More