देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रावस्ती मॉडल पर अतिक्रमण हटवाने के व्यवस्था सुनिश्चित करें
मथुरा। मण्डलायुक्त के. राम मोहन राव ने सोमवार मथुरा पहुंच कलेक्टेªट सभागार में बैठक करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, जनसुनवाई तथा आईजीआरएस पोर्टल प्राप्त शिकायतों को सर्वोंच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जायेगी। उन्होंने लम्बित सन्दर्भोें को निर्धारित समय के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिये। कमिश्नर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बूथ लेबिल एजेण्ट तथा बूथ लेबिल ऑफिसर सामन्जस्य के साथ कार्य करेंगे तो मतदाता सूची में वास्तविक लोगों के नाम जोड़े तथा घटाये जा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेबिल एजेण्ट की सूची उपलब्घ कराने का आग्रह किया। उन्होंने श्रावस्ती मॉडल पर भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण तथा अवैध कब्जे हटवाने की समीक्षा करते हुए कहा कि थाना स्तर पर टीम गठित कर नियमाुनसार कार्रवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शहर में भी अतिक्रमण हटवाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में कोई भी यात्रा बिना अनुमति के नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये कि इसमें किसी भी प्रकार से शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
आईजी पुलिस राजा श्रीवास्तव ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए कहा कि कॉलेज के गेट पर इस प्रकार सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें कि अधिकतम दूरी कवर कर सकें जिससे चिन्हित कर कार्रवाही की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार व प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीओ आर0के0 त्रिवेदी, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर
पीएम मोदी की अपील का जनता पर पड़ा गहरा प्रभाव