देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रात में चली ताबड़तोड़ गोलियों के बाद पुलिस ने दबोचा अन्तर्राज्यीय लुटेरा
गोेली लगने से इनामी बदमाष घायल-दो सिपाही भी हुए घायल
राजस्थान-हरियाणा में कर चुका है लूट की वारदात
मथुरा। जनपद पुलिस ने जिस 15 हजार के इनामी बदमाष को मुठभेड़ के बाद दबोचा है वो जिलास्तरीय लुटेरा नहीं बल्कि अन्तर्राज्यीय बदमाष है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाष को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसएसपी के निर्देषन में स्वाॅट टीम और बरसाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को प्रषस्ति पत्र तथा षासन स्तर से इनाम देने के लिए षासन को संस्तुति पत्र भेजने की बात कही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि बीति रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय लुटेरा किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। जानकारी होते ही एसएसपी के निर्देषन में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा टीम में षामिल उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,विपिन भाटी,सुल्तान सिंह,आरक्षी सुरेन्द्र कुमार,गौतम कुमार,विषाल गौतम,हरवीर सिंह,नितिन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर के साथ बरसाना बम्बा पर पहुंच गए। वहां पुलिस को सामने आते हुए देखकर बदमाषों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबावी फायरिंग की तो 15 हजार के इनामी लुटेरे अनवर पुत्र सद्दीक निवासी गांव हाथिया,बरसाना के पैर में गोली लग गई,उसी दौरान घायल बदमाष को एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान स्वाॅट के आरक्षी सुरेन्द्र सिंह और बरसाना में तैनात आरक्षी प्रीत कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाष और आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायल बदमाष के कब्जे से एक पौनिया 315 बोर,कारतूस और एक संदिग्ध बाइक बरामद की है। एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि वर्श 2016 में 4 नवंबर की रात को पकड़े गए षातिर ने थाना मगोर्रा क्षेत्र स्थित जाजनपट्टी के पास कोटा राजस्थान निवासी राकेष कुमार बंसल दम्पत्ति से लाखों की लूट को अंजाम दिया था,घटना के बाद पुलिस ने पकड़े गए षातिर के साथी इकबाल उर्फ बंगाली निवासी हाथिया को पकड़ कर जेल भेज दिया था,जबकि चार बदमाष फरार चल रहे थे। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए षातिर के तीन साथी फरार हैं,उनके ऊपर भी इनाम है,उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसएसपी ने कहा कि पकड़ा गया इनामी षातिर लुटेरा है। उनका कहना था कि पकड़े गए षातिर ने राजस्थान और हरियाणा में भी कई लूट की वारदात को अंजाम दिया है,दोनों प्रदेष में इसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
एक महीने के अंदर हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाषों को दबोच चुकी है पुलिस
तीन-चार माह के अंदर सभी इनामी होंगे सखींचों के पीछेःएसएसपी
पिछले एक महीने में जनपद पुलिस ने एसएसपी के निर्देषन या नेत्त्व में एक बाद एक चार मुठभेड़ में कई षातिर बदमाषों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। बताते चलें कि पिछले एक महीने के दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में स्वाॅट और गोविंद नगर पुलिस ने लूट करके भाग रहे एक षातिर लुटेरे को दबोचा था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के समधी सरमन चैधरी की हत्या में षामिल षार्प षूटर अषोक को भी पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था,षार्प षूटर भी पुलिस की गोली से घायल हुआ था तो वहीं दरोगा धीरज गौतम भी घायल हुए थे। इसी के साथ वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने भी आश्रम में जमकर लूटपाट करने वाले इनामी बदमाष अनिल को नगला रामताल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था,यह भी पुलिस की गोली से घायल हुआ था तो वहीं कोतवाली प्रभारी के हाथ में भी गोली लगी थी। इसके बाद अब एसएसपी के ही निर्देषन में स्वाॅट टीम और बरसाना पुलिस ने 15 अन्तर्राज्यीय लुटेरे अनवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने साफ षब्दों में कहा कि जनपद के जितने भी इनामी बदमाष फरार चल रहे हैं,उन्हें अगले तीन से चार महीने के अंदर संखीचों के पीछे धकेल दिया जाएगा। उनका कहना था कि अगर बदमाष पुलिसकर्मियों पर गोली चलायेंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाशा में जबाव देगी। उन्होंने अपने इरादे स्पश्ट करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।













Related Items
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली
छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे