देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदो अंडर टेªनी दरोगा-दो सिपाहियों से की जमकर मारपीट
माफियाओं ने दरोगा से सरकारी पिस्टल छीनने का किया प्रयास
हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस दे रही दबिषें
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन की सूचना मिलने पर बरौठ खादर में पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं ने दो दरोगा और दो सिपाहियों के साथ जमकर मारपीट करते हुए सरकारी पिस्टल का भी प्रयास किया। पुलिस टीम पर हमला होने के सूचना मिलने पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने अवैध खनन कर रहे दो टैªक्टर-ट्राली पकड़ लिया लेकिन एक भी खनन माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका। इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर दो अंडर टेªनी दरोगा और दो सिपाही गए थे,उनका कहना था कि खनन माफियाओं ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की तथा दरोगा सुमित से सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। उनका कहना था कि पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं उनका यह भी कहना था कि डीजीपी का स्पश्ट निर्देष है कि खनन स्थल पर जाने से पहले उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा तथा वहां पर पर्याप्त पुलिस बल ही जाना चाहिए लेकिन इसके बावजूद वहां पर दो अंडर टेªनी दरोगा अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर क्यों और कैसे गए,इसकी भी जांच की जाएगी,उनका कहना था कि अगर जांच में पुलिसकर्मी दोशी मिले तो इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार बरौठ खादर में बीती रात्रि अवैध बालू खनन किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी होने पर अंडर टेªनी दरोगा सुमित कुमार और जतिन पाॅल अपने साथ सिपाही अंकित धामा तथा भरत षर्मा को लेकर बरौठ खादर गए थे। वहां से अवैध तरीके से बालू खनन करके जा रहे टैªक्टर-ट्रालियों को अंडर ट्रेनी दोनों दरोगा और सिपाहियों ने रूकवा लिया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर और ट्रालियों को पकड़ने की जानकारी होते ही एक दर्जन से अधिक खनन माफिया वहां पहुंच गए और दरोगा सुमित,जतिन तथा सिपाही अंकित और भरत षर्मा के साथ जमकर मारपीट करते हुए दरोगा सुमित से सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। माफियाओं से पीट रहे पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घटना की सूचना थाने पर दी तो थानाध्यक्ष दुर्गेष कुमार भारी पुलिसबल लेकर वहां पहुंच गए। एक साथ पुलिस की कई गाड़ियों को आते हुए देखकर खनन माफिया भाग गए। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो टैªक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट अंडर टेªनी दरोगा सुमित कुमार ने दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष दुर्गेष कुमार का कहना था कि हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिषें दी जा रही हैं,जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।













Related Items
पत्रकार पर सट्टा माफियाओं ने किया हमला
शराब माफियाओं पर मथुरा पुलिस का शिकंजा
गुंडे-माफियाओं की जगह अब सिर्फ जेल, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: योगी