देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। क्रिमिनल इंटेलीजैंस विंग, सर्विलांस टीम तथा थाना राया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नकली शराब की फैक्ट्री पर छापा मार कर बडी मात्रा में नकली शराब का जखीरा बरामद किया।
एसएसपी की निगरानी में शराब माफिया के खिलापफ इन दिनों जनपद में बडे पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। क्रिमिनल इंटेलीेजेंस विंग, सर्विलांस टीम तथा थाना राया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे उस समय बडी सफलता मिली जब उक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा राया रोड पर स्थित तोमर गैस्ट हाऊस के पीछे बने हाथे में अवैध रुप से चल रही नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पर करीब पांच बजे छापा मारा तो छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री व तैयार की गयी। 85 पौआ अवैध नकली शराब मार्का विन्डीज ब्रांड व 12 केन ( मात्रा करीब 600 लीटर) स्प्रिट बरामद हुयी तथा मौके पर ही इस फैकट्री में एक गिरोह के रुप मे नकली शराब बनाने का काम कर रहे कुवंरपाल पुत्र तेजवीर सिहं निवासी बहादुरपुर महावन, नरेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिहं निवासी गोट भरतपुर राजस्थान, विरेन्द्र सिंह पुत्र बहोरन सिहं निवासी गोट भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
डिजिटल रिश्तों की गिरफ्त में नई पीढ़ी
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा