BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुंडे-माफियाओं की जगह अब सिर्फ जेल, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: योगी

गुंडे-माफियाओं की जगह अब सिर्फ जेल, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: योगीबरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा कि व्यापारी, गरीब, किसान, महिलाओं पर हमला करने वाले अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। गुंडे माफिया कहीं भी अब खुले नहीं घूम पाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा से पहले सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि यूपी के अंदर हर कीमत पर कानून का राज स्थापित करना सरकार का पहला मकसद है। कानून की राह में जो भी आएगा, उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गुंडे और माफियाओं की जगह अब सिर्फ जेल है। पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है।

मथुरा कांड का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अपराधियों ने अनहोनी की तो पुलिस ने चार दिन में उनको सबक सिखाकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। घटना की पुनरावृत्ति प्रदेश में कहीं भी न हो, इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। भाजपा नेताओं को कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जनता का हित सबसे ऊपर है। सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ सरकार उत्तर प्रदेश के उत्थान की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके अच्छे परिणाम जल्द सामने होंगे।

नदियों के तट साफ करने में जुटें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वीआईपी कल्चर कहीं नहीं चलेगा। पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंगा, रामगंगा के तट साफ करने में जुटे हैं। देश के 100 गंदे शहरों में यूपी के 52 शहर हैं, जबकि साफ शहरों में सिर्फ वाराणसी शामिल है। सबको स्वच्छता अभियान में जुटने की जरूरत है, ताकि गंदगी दूर हो सके। 

विकास पर नजर रखें भाजपाई

सीएम ने कहा कि विकास योजना की बैठक में भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हों। इसके लिए नाम तय कर लिए जाएं। भाजपा संगठन और सरकार की जो भी बैठकें हों, उसमें डिस्पोजल सामग्री का इस्तेमाल न किया जाए। बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार, बरेली के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, सहित बरेली के प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री से विकास भवन में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने सर्किट हाउस रवाना हो गए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More