BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हर्षोल्लास के साथ मनाई संत रविदास जयंती

 अम्बेडकर पार्क स्थित कार्यक्रम में संत रविदास के चित्रपठ पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न एवं अन्य वृंदावन। महान विभूति संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम आज वृंदावन के अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न एवं पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, कांग्रेस नेता मोहन सिंह, नूतन बिहारी पारीक, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, उदयन शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से संत रविदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

सोमवार को मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क में समाज में जात पात को दूर कर भक्ति भाव से अखंडता का पाठ पढ़ाने वाले संत शिरोमणि रवि दास का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन पश्चात में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाल कर उनका  जमकर गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न ने संत रविदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि 15 से 16वीं शताब्दी के बीच समाज में फैली भ्रांतियों को एवं जात पात को संत रविदास ने भक्ति भाव से दूर करने का कार्य किया। वह एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिसने सनातन धर्म की  अलख जगायी। संत रविदास ने जात पात को ताक पर रख देश की अखंडता को बचाने का कार्य किया। और उस समय यह कार्य किया जब बाहरी शक्तियां इस देश को तोड़ने में लगी थी। संत रविदास ने भक्ति भाव से लोगों को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने जगह-जगह भक्ति भाव की पताका फहराई। पूर्व विधायक अजय कुमार पोहिया कांग्रेस नेता मोहन ंिसंह, वरिष्ठ बसपा नेता बीडी चैधरी ने भी संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नूतन बिहारी पारीक, पं. उदयन शर्मा, बच्चू ंिसह चैधरी, रमण लाल चैधरी, रामजी लाल, भजन लाल, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, रामविलास चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More