देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
11 फरवरी को चेतन्य विहार में जुटेगीं दिग्गज हस्तियां
वृंदावन। आगामी 11 फरवरी को चेतंय विहार फेस 2 में महामना गौग्राम के भूमि पूजन के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृन्दावन आ रहे है। कार्यक्रम के संबंध में आज मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित हासानंद गोचर भूमि में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी।
गौरतलब है कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धौरहरा स्थित हासानंद गोचर भूमि द्वारा विगत काफी वर्षों से सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में गौ संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा चैतन्य विहार फेस-2 में महामना गौग्राम का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को धोरैरा स्थित हासानन्द गोचर भूमि में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष एस के शर्मा ने बताया है कि 11 फरवरी को प्रातः 9 बजे चेतन्य विहार फेस दो में महामना गौ ग्राम का भूमि पूजन समारोह किया जाएगा। यह ग्राम 28 एकड़ भूमि में निर्मित किया जाएगा। जिसके लिए तीन वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गुरु शरणानंद महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, संत विजय कौशल महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महंत बलराम दास देवाचार्य के साथ साथ अनेक हस्तियां शिरकत करेगीं। वार्ता के दौरान अनंतवीर दास, रामकिशन पाठक, डॉ मनोज गुप्ता, निरुपम भार्गव, विनीत शर्मा, सुनील शर्मा, मूलचंद गर्ग, कुंज बिहारी एवं गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा
वापस आके फिर इस नरक भूमि में भोगना पड़ता है
द्वाब की बंजर भूमि पर लह-लहाएगी धान की फसल, कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में हो रहा ट्रायल