BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

साइकिल यात्रियों ने दिया स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश

साइकिल यात्रियों ने दिया स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेशवृन्दावन पहुँचे साइकिल सवार, प्रियाकान्तजू मंदिर पर हुआ सम्मान

वृन्दावन। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश लेकर भोपाल से दिल्ली जा रहे साइकिल यात्रियों का दल मंगलवार को वृन्दावन पहुँचा। यहाँ प्रियाकान्तजू मंदिर पर विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने साइकिल यात्रियों का स्वागत सम्मान किया। यह सायकिल सवार भोपाल से 774 किमी. की दूरी तय कर 25 जनवरी को दिल्ली पहुँचेगें। जहाँ प्रधानमंत्री से मुलाकात की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

17 जनवरी को भोपाल के हबीबगंज स्थित बी.एस.एस.एस. काॅलेज के शुरू की गयी इस सायकिल यात्रा में 10 छात्र, 5 छात्राओं के साथ काॅलेज के 3 शिक्षक भी सायकिल से चल रहे हैं। टीम लीडर प्रोफेशर विशाल सिंह सैंगर ने बताया कि किसी भी आकस्मिक घटना से निबटने के लिये यात्रा के साथ एक ट्रैवलर वैन चल रही है जिसमें एक डाॅक्टर और एक टैक्नीशियन सवार हैं। यात्रा से पूर्व सभी सायकिल सवारों ने हाईवे पर सायकिल चलाने के लिये 4 माह का प्रशिक्षण पूर्ण किया है। पियूष जैन ने बताया कि मार्ग मे पड़ने वाले शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर टीम के सदस्य नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।

सोमवार सांय आगरा से मथुरा पहुॅंचे दल ने नवादा स्थित सैंण्ट फ्रांसिस स्कूल पर विश्राम किया। मंगलवार सुबह वे विद्यार्थियों से रूबरू हुये। तत्पश्चात यात्रा वृन्दावन के प्रियाकान्तजू मंदिर पहुॅंची। यहाँ सभी सायकिल सवारों ने मंदिर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर किया तथा फरीदाबाद के लिये प्रस्थान किया। संस्था सदस्यों ने यात्रियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान करने वालों में दाऊदयाल महाराज, गजेन्द्र सिंह, जगदीश वर्मा, विजेश कौशिक, अरविन्द दास, दिवाकर पचहरा आदि शामिल थे।

यात्रा में सर्वधर्म समभाव के हुये दर्शन- इस दल में हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मो के सायकिल सवार सर्वधर्म समभाव का संदेश देते दिखायी दिये। यात्रा में शामिल नासिर अलि ने कहा स्वच्छ भारत केवल सफाई अभियान नहीं है बल्कि हम सभी को इसे अपनी आदत में शामिल करना चाहिये। संगीतका मिश्रा ने कहा कि वृन्दावन की पावन धरती पर सम्मान से हमें आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है। 

यात्रीदल में मृदुल, पियूष, राहुल रजक, निखिल, प्रभु, यश, अबू बकर, मरलिन, मनीष, पियूष विज, मुजीब खान, दीपांशी, श्रेया, शिवाली, अंजली मीना आदि शामिल थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More