BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 1 महीने में बुक करा सकेंगे 12-24 ट्रेन की टिकटें

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या एप से टिकट बुकिंग की सीमा बढ़ा दी है। नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्री अब एक महीने में दोगुनी ट्रेन टिकटें बुक करा सकेंगे।

IRCTC की वेबसाइट या एप से बुक करें टिकट

टिकट बुक कराने के लिए आपको केवल IRCTC की वेबसाइट या एप पर जाना होगा जहां ऑनलाइन बुकिंग के जरिए टिकटों की बढ़ाई गई सीमा का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी यूजर आईडी से जो आधार से लिंक नहीं है, एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 12 टिकट करने का तथा आधार से लिंक यूजर आईडी द्वारा एक महीने में अधिकतम 12 टिकटों की सीमा बढ़ाकर 24 टिकट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बुक किए जाने वाले टिकट के एक यात्री का आधार के माध्यम से सत्यापन होना अपेक्षित है। यूजर ID जो आधार से लिंक है उनके लिए पहले यह सीमा 12 टिकटों की थी, ठीक वैसे ही जिनकी यूजर ID आधार से लिंक नहीं थी उनके लिए केवल 6 टिकट बुक कराने की सीमा तय थी।

यात्री का आधार के माध्यम से सत्यापन होना अपेक्षित

वर्तमान में, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/ऐप पर ऐसी यूजर आईडी से जो आधार से लिंक नहीं है एक महीने में अधिकतम 6 टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं जबकि आधार से लिंक आईडी द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट/ऐप पर एक महीने में एक यूजर आईडी द्वारा अधिकतम ऑनलाइन 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं। बुक किए जाने वाले टिकट में एक यात्री का आधार के माध्यम से सत्यापन होना अपेक्षित है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतरीन कदम

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा यह बेहतरीन कदम उठाया गया है। पहला, इससे उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो एक महीने में ही बार-बार ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों को अब आसानी होगी। वहीं यह सुविधा उन लोगों के लिए भी लाभदायक साबित होगी जो परिवार के सदस्यों के लिए एक ही यूजर ID से ट्रेन की टिकट बुक किया करते हैं।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बारे में…

याद हो, इससे पहले भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के तरीके में भी बड़ा बदलाव किया था। इसी के आधार पर अब रेल यात्रियों को रेलवे टिकट बुकिंग करने में बेहद कम समय लगेगा। अब नए नियम के अनुसार यात्रियों को टिकट बुक करते समय अपने गंतव्य स्थान व पते की जानकारी नहीं देनी होगी। पहले यात्रियों को बुकिंग के दौरान ऐड्रेस फिल करने में दो से तीन मिनट का अधिक समय लगता था। अब उस समय में भी बचत होगी और इससे ऑनलाइन टिकट की बुकिंग पहले से भी तेज हो जाएगी। रेलवे के फैसले से सबसे अधिक फायदा तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को होगा क्योंकि तत्काल टिकट करवाते समय सबसे ज्यादा ध्यान समय का रखना होता है। अधिक जानकारी के लिए www.irctc.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More