देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बीती रात थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा होने पर पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रीगण को बस से निकाल कर घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रात्रि में समय करीब दो बजे थाना क्षेत्र बलदेव में यमुना एक्सप्रेस वे नोएडा से आगरा की तरफ किलोमीटर संख्या 133.600 पर दिल्ली से जौनपुर जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई। बस में करीब 35 सवारी सवार थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी महावन, प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव पुलिस बल के साथ एवं 112 नंबर की गाड़ियां व चार ईको मांट टोल तथा यमुना एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी यात्रियों को आनन फानन में बस से बाहर निकाला गया। जिनमें से करीब 17 सवारी घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए कृष्णा हॉस्पिटल रामबाग आगरा, भास्कर हॉस्पिटल लक्ष्मी नगर मथुरा व जिला अस्पताल मथुरा चिकित्सा उपचार हेतु भेजा गया है। जिनमें से पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घटनास्थल पर किसी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हुई है एवं प्रभारी निरीक्षक बलदेव द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
किस का कहां चल रहा है इलाज
कृष्णा हॉस्पिटल रामबाग आगरा में मनीष यादव पुत्र राम प्रसाद यादव उम्र 41 वर्ष, सोनिया यादव पत्नी मनीष यादव उम्र 36 वर्ष, ध्रुव यादव पुत्र मनीष यादव उम्र 17 वर्ष, नैतिक यादव पुत्र मनीष यादव उम्र 13 वर्ष, कुमारी माही पुत्री मनीष यादव उम्र 10 वर्ष, शारदा यादव पत्नी स्वर्गीय रमेश प्रसाद उम्र 56 वर्ष निवासीगण बी ब्लॉक गली नंबर 72 मकान नंबर 2904 संत नगर बुरारी दिल्ली, हेमंत सन ऑफ उमेश यादव उम्र 33 वर्ष निवासी देवरी थाना सराय जिला जौनपुर, सूरज यादव पुत्र रामाश्रय निवासी पिप्रोला थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष, प्रवीण कुमार स्वर्गीय कमलेश कुमार निवासी मीरा पुरम थाना पारा लखनऊ उम्र 30 वर्ष, प्रियंका पत्नी प्रवीण कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी मीरा पुरम थाना पारा लखनऊ, अरुण प्रताप सिंह पुत्र अजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिद्धनाथ सराय थाना रानीगंज प्रतापगढ़ का इलाज चल रहा है। वहीं भास्कर हॉस्पिटल लक्ष्मी नगर मथुरा में प्रदीप पाठक पुत्र देवनारायण पाठक उम्र 60 वर्ष ग्राम परसोली थाना चांदा जिला सुल्तानपुर, गिरिजा देवी पत्नी हरप्रसाद उम्र 65 वर्ष ग्राम सुरजापुर कादीपुर सुलतानपुर का इलाज चल रहा है।
विकास पुत्र चंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी वीडीओ मार्केट सुल्तानपुर नई दिल्ली, पंकज चैधरी पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी मझवारा खुर्द पोस्ट मझौआ खुर्द बस्ती, प्रदीप कुमार पुत्र जयभगवान उम्र 35 वर्ष निवासी 382 हरजन चैपाल धंसा गांव साउथ बेस्ट दिल्ली तथा फुरकान पुत्र जमाल सौगान उम्र 40 वर्ष निवासी बहराइच परसेंडी का इजाल भी भास्कर हॉस्पिटल में चल रहा है। इन्हें मामूली चोट आई हैं।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन