BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पद्मावत फिल्म दिखाना चाहते हैं तो दी जाएगी पूर्ण सुरक्षाःएसएसपी

पद्मावत

सिनेमा हाॅल प्रबंधकों ने फिल्म प्रदर्शित करने से किए हाथ खड़े

मथुरा। आज रिलीज हो रही फिल्म पद्मावत के विरोध को देखते हुए मथुरा के सिनेमा हाॅल के प्रबंधकों ने फिल्म नहीं चलाने की बात कही है। हालांकि सिनेमा हाॅल पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने तैयारी कर रखी है। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि जो भी सिनेमा हाॅल संचालक पद्मावत फिल्म को दिखाना चाहते हैं,वह अपने-अपने सिनेमा हाॅल में इस फिल्म को प्रदर्शित कर सकते हैं। उनका कहना था कि सिनेमा हाॅल पर अराजक तत्वों ने अगर कानून को अपने हाथों में लिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तथा सिनेमा हाॅल पर पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया जाएगा। वहीं उनका कहना था कि अगर किसी को पद्मावत फिल्म का विरोध करना है तो उसके खिलाफ सांकेतिक रूप से विरोध कर सकते हैं या फिर ज्ञापन दें,उनका कहना था कि इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए न्यायालय का भी आदेश दिया है,उनका कहना था कि न्यायालय के आदेश का पुलिस पालन करेगी। वहीं दूसरी ओर बिग सिनेमा हाॅल के मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि राजपूतों के विरोध को देखते हुए इस फिल्म को बिग सिनेमा में प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं,उनका कहना था कि लोगों की भड़की हुई जनभावना को देखते हुए हुए बिग सिनेमा ने यह निर्णय लिया है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More