देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
युवाओं ने ली मतदान करने की शपथ
बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
वृंदावन। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एव राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आज वृन्दावन के आई.ओ.पी. कालेज वन महाराज प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि नामदेव शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ पल्लवी सिंह, प्राचार्य डॉक्टर यूसी दुबे एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रकाश ने विद्यार्थियों को मतदाता बनना हमारा संकल्प एवं मतदान करना हमारा दायित्व के संकल्प के साथ मतदाता बनने एवं मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर कालेज प्रांगण में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जानकारी देते प्रेम महा विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देव प्रकाश ने बताया कि मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आज वृंदावन के बेसिक माध्यमिक एवं डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता बनने एवं मतदान करने की शपथ ग्रहण ली। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में संदीपनी मुनि के बच्चों ने और केआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने मतदाता जागरूकता पर मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में संदीपनी मुनि विद्यालय को प्रथम गोविंद देव पब्लिक स्कूल को द्वितीय नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान प्रदान किया पोस्टर प्रतियोगिता में डॉली प्रथम युवराज द्वितीय सिमरन को तृतीय स्थान प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नामदेव शर्मा, प्राचार्य डॉ यू सी दुबे, स्वीप कोर्डिने, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ अखिलेश यादव, श्री वृषभान गोस्वामी, डॉ निखिल अग्रवाल, श्रीमती सुशीला अग्रवाल, डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ गीता रानी शर्मा, डॉ अनीता मुदगल, डॉ दीपिका, डॉ रेनू बाला गर्ग, डॉ सरला शर्मा, महेंद्र सिंह ,डॉ राकेश माहेश्वरी, श्री जोगेंद्र सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, डॉ शिव अधार सिंह यादव, राम प्रसाद, नीलम, अश्विनी चैधरी, वरुण कुमार, लोकेश्वर सिंह, विजेंद्र शर्मा, रघुवेश सिंह, सक्सेना, राघव, इंदर सिंह , डॉक्टर मुकेश शर्मा ,डॉ अनंत कुमार यादव ,डॉ वाई.पी.एस. सोलंकी, डॉ संजय कुमार सिंह, एवं कार्यक्रम सयोंजक डॉ देव प्रकाश ने विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई ।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी