देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। मथुरा में पद्मावत फिल्म के विरोध में राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने करणी सेना के साथ सडक पर उतर भंसाली का जहां पुतला दहन कर बिरोध प्रदर्शन किया, वहीं इसका समर्थन देने पहुंचे क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने आज भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर टेªन को कर जोरदार प्रदर्शन किया।
आज ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भूतेश्वर स्थित रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में सैकड़ों की संख्या में तमाम क्षत्रिय संघठनों व अन्य हिन्दू संघटनों से जुड़े युवकों द्वारा रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। कुँवर नरेंद्र सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी क्षत्रिय,हिन्दू सामाजिक,राजनीतिक,गेर राजनीतिक संघठन एक सुर से इस फिल्म के प्रदर्शन का पूरे भारत में विरोध कर रहे हैं इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मथुरा के सभी सीनेमा घरों के संचालकों व मालिकों का धन्यवाद किया क्यूँकि जनभावना का सम्मान करते हुए किसी भी सिनेमा घर में फिल्म “पद्मावत” को प्रदर्शित नही किया जा रहा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से करनी सेना के संजय सिंह,योगी ठाकुर,दिग्विजय सिंह,लोकेंद्र तोमर,गजेंद्र सिसोदिया,अमित सिंह,महेंद्र सिंह,मनोज,प्रवीण ठाकुर,वासुदेव,गौरव सोलंकी,भजन सिंह सिसोदिया,इमरान,ताहिर आदि उपस्थित रहे। हाईवे प्लाजा के सामने राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के लोगों ने टायरों में आगजनी कर दी। प्रदर्शन कारियों ने फिल्म निमार्ता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। संजय लीला भंसाली को भले ही सुप्रीमकोर्ट की शरण लेने के बाद फिल्म को रिलीज कराने की अनुमति मिल गई है लेकिन हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंग,े क्योंकि हमारी क्षत्रीय रानी पद्मावती को फिल्म मे ंनाचते हुए दिखाया गया है जबकि रानी पदमावती कभी नहीं नाची ंऔर फिल्म में अश्लीलता दिखाई गयी है जिसका हम लोग विरोध करते हंैं।













Related Items
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान
विष्णु महाराज बने ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनाया स्थापना दिवस