देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बलभद्र पीठाधीश्वर विष्णु महाराज को मथुरा जनपद का जिला अध्यक्ष बनाया है। ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बलभद्र पीठाधीश्वर विष्णु महाराज ने कहा की ब्राह्मण प्राचीन काल से ही समाज को दिशा देता रहा है। जीवित समाज के निर्माण के लिए अपना सब कुछ त्याग कर देश व संस्कृति की रक्षा करते आए हैं। पाणिनी से लेकर चाणक्य तक गुरु परंपरा बनाए रख और भारत का विश्व गुरु का दर्जा दिलाया। उसी परंपरा पर चलकर समाज के नव निर्माण का कार्य करना ही ब्राह्मण महासभा का उद्देश्य है। मंडलेश्वर राघव दास महाराज ने ब्राह्मणों को संकीर्णता से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बनने पर महामंडलेश्वर राघव दास महाराज, गोवत्स राधा कृष्ण महाराज, दामोदर दास बाबा महाराज, आचार्य चंद्रेश, त्रिलोक चंद्र वशिष्ठ, सौरभ सारस्वत,राजीव गौतम,देवेश पांडेय आदि ने हर्ष जताया है।













Related Items
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बारे में कितना जानते हैं आप, शक्ति और विष्णु शिवलिंग में क्या है अंतर?
बालकृष्ण, उर्वशी स्टारर ‘डाकू महाराज’ हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान