देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जिले में प्रवेश से पहले पुलिस की पूछताछ-तलाशी से गुजरना पड़ेगा संदिग्धों को
मथुरा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में सुरक्षा को कड़ी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खाका तैयार कर लिया है। जनपद में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि आगामी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जनपद पुलिस सुरक्षा के लिहाज से कोटवन बार्डर,रैपुराजाट बार्डर,जाजनपट्टी बार्डर,सोनई बार्डर और यमुना एक्सप्रेस पर पुलिस तैनात रहेगी। उनका कहना था कि गुरूवार की शाम से पुलिस बैेरियर लगाकर बार्डर पर तथा अन्य जिलों की सीमा पर तैनात रहेंगे,उनका कहना था कि जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ एवं तलाशी लेने के बाद जिले की सीमा में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,होटल,गेस्ट हाऊस और धर्मशालाओं पर जाकर पुलिस चेकिंग करेगी। वहां ठहरने वाले लोगों से पहचान पत्र को देखने और पूछताछ के लिए पुलिस सघन अभियान चलाएगी। उनका कहना था कि गुरूवार की रात्रि में भी जनपद पुलिस बार्डर मार्ग के अलावा देहात एंव शहरी लिंक रोड़ पर भी पुलिस तैनात रहेगी,किसी भी संदिग्ध वाहन को देखकर उसे रोका जाएगा तथा उसमें सवार लोगों से पूछताछ एंव तलाशी ली जाएगी। उनका कहना था कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस हर संभव स्थान पर तैनात रहेगी तो वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए अगर कोई पुलिसकर्मी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें