BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पद्मावतः जिले में एलर्ट, सिनेमाघरों में नहीं दिखाई गई पद्मावत

पद्मावतः जिले में एलर्ट, सिनेमाघरों में नहीं दिखाई गई पद्मावतमथुरा। फिल्म पद्मावत को लेकर करणी-राजपूत महासभा द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते जनपद के सभी सिनेमाघरों ने प्रदर्शित करने से हाथ खड़े कर दिए । इस दौरान किसी भी उग्र प्रदर्शन की आशंका को लेकर एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने  सुरक्षा के भारी इंतजाम किए । वही क्षत्रियों ने विरोध की रणनीतियां भी तैयार की। दोपहर बाद फिल्म रिलीज किये जाने के विरोध में क्षत्रिय राजपूतों की चेतावनी का असर गुरूवार को मथुरा जनपद में खासा देखने को मिला। यहां पुलिस प्रशासन ने सभी सिनेमाघरों पर सुरक्षा के भारी प्रबंध किए। भारी पुलिस बल के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की। वहीं पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी सूचना के इंतजार में तैयार रही। हाइवे प्लाजा स्थित गोल्ड सिनेमा बंद होने के साथ ही यहां की ज्यादातर दुकानें बंद रही। बिग-बाजार में संचालक ने पुलिस के कहने के बावजूद प्रबंधक ने फिल्म प्रदर्शित नहीं की इसी प्रकार अन्य बाकी मल्टीपलैक्स या सिनेमा हॉल के संचालक ने फिल्म को नहीं चलाया । रूपम सिनेमा ने पदमावत फिल्म के प्रदर्शन शुभारम्भ की रूपरेखा तैयार की थी। लेकिन विरोध के चलते शुभारम्भ टाल दिया। इसी विरोध के चलते मथुरा के किसी भी सिनेमा घर ने फिल्म प्रदर्शित नहीं की। संचालकों ने अपने सिनेमाघर भी बंद रखे।  

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More