देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित समविद गुरूकुलम सीनियर सेकेन्ड्र स्कूल में एक बैठक की गयी। जिसमें 03 फरवरी को किये जा रहे ”मंथन“ सम्मेलन की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया। साध्वी ऋतम्भरा द्वारा बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा-संस्कार-संरक्षण पर आधारित 03 फरवरी 2018 को ”मंथन“ सम्मेलन किया जा रहा है जिसमें साध्वी ऋतम्भरा जी द्वारा बेटियों को सबल बनाने के लिए पारिवारिक परिवेश, शिक्षा, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित अध्यापक , वि़द्यार्थी तथा अभिभावक की क्या भूमिका होनी चाहिए इस परिचर्चा करेंगी। ताकि बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा व संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जा सके। उनका मानना है कि यदि समाज को सुयोग्य, संस्कारित व सेवाभावी बनाना है तो बेटियों को दी जाने वाली शिक्षा पर सभी को ध्यान देना चाहिए। सम्मेलन में वरिष्ठ एवं सभ्रान्त नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में संजय भैया, सुमन लता, विभोर प्रकाशम्, शिशुपाल सिंह, प्रीति मेहरा, उमाशंकर “राही” आदि उपस्थित रहे।













Related Items
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन
वात्सल्य ग्राम में 10 डॉक्टरों की टीम ने 306 सफल ऑपरेशन किए
ग्राम सचिवालय चुराहंसी का विधायक ने किया लोकार्पण