देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशातिर चोरों से चार लैपटॉप, चार चाकू एवं 16 मोबाइल बरामद
शातिर चोर दिल्ली-झांसी के बीच चलने वाली ट्रेने में देते थे वारदातों को अंजाम
मथुरा। प्रदेश में लगतार बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए मथुरा पुलिस सदैव प्रयासरत रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मथुरा पुलिस समय-समय पर कई तरह के अभियान चलाती रहती है। इसीक्रम में मथुरा की जीआरपी पुलिस द्वारा चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार लैपटाप, चार चाकू और 16 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
राजकीय रेलवे पुलिस बल रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पर चैकिंग कर रही थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने इनको मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये शातिर दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ट्रेनों में गैंग बना कर वारदात करते थे। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार लैपटाप, चार चाकू और 16 मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुहम्मद हवीब पुत्र स्व.छोटे खान निवासी लोनी गाजियाबाद, अनुज त्यागी पुत्र बालिस्टर निवासी लोनी गाजियाबाद, दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली और अली हुसैन पुत्र हसमत अली थाना सुल्तानपुरी नई दिल्ली बताया है।
आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का समान चुराना ही उनका पेशा है। मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल, पर्स आदि इसी तरह चोरी की घटनाओं को इसी प्लेटफार्म पर अंजाम देते थे।













Related Items
तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर दबोचे, दो फरार
पुलिस की चार टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई, धर दबोचा शातिर अपराधी
अज्ञात चोरों ने तोड़ा इंडिया वन बैंक का एटीएम