BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश वाहन चेकिंग में दबोचा

वृन्दावन कोतवाली में पकड़े गये अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी श्रवण कुमारपकड़े गये शातिर भोला ने कुबूलीं कई लूट की घटनाऐं

वृंदावन। सोमवार की देर रात हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में फरार आरोपी भोला और उसके साथी नैहनो को पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान छटीकरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बुधवार को थाना वृंदावन में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पकड़े गये अपराधियों के बारे में जानकारी दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन  में जनपद में लगातार बढ़ रही लूट और डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने मय उप-निरीक्षक राजीव कुमार व पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान वांछित चल रहे अपराधी भोला पुत्र जम्मन निवासी गांव अगरयाला थाना शेरगढ़ वह दूसरे साथी नहनो पुत्र लखखो निवासी जैंत को बीती रात छटीकरा तिराहे से तब  पकड़ा लिया जब यह कही भागने की फिराक में थे।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने 22 जनवरी को बाँके बिहारी गौशाला के पीछे  राजराजेश्वरी पीठ के स्वामी चित पूर्णानंद महाराज के यहां लूट की थी। इस घटना में उसक साथी अनिल उर्फ मनोज 23 जनवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। वहीं पकड़े गए आरोपी ने बताया कि हम पहले लगभग 6 लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें पहली लूट वृंदावन के चेतन्य विहार में की थी जहां से उन्होंने 24000 रु, दो लैपटॉप और एक मोबाइल लूटा था। जिसमें उसके साथ 6 साथी शामिल थे। जिनमें गैंग का लीडर राजू पहलवान, देवू ,अनिल, राजू, मोहन सिंह, मनोज शामिल थे। पुलिस ने इन दोनों से 4220रू0 बरामद किये हैं। 

बताते चलें कि आरोपी भोला शातिर अपराधी रहे झम्मन का का पुत्र है। जिस पर हत्या लूट और डकैती के अनगिनत मुकदमे दर्ज थे। बताते चलें कि पकड़ गये युवक भोला पर कोतवाली में वृन्दावन में पहले से ही तीन मुकदमें दर्ज हैं। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार रात को हुई मुठभेड़ के बाद फरार बदमाशों को पकड़ने में हमारी टीम लगी हुई थी जिसमें हमें एक गैंग के बारे में पता चला तभी से पुलिस टीमें इनकी तलाश में थीं। बीती रात मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश भोला और उसके एक साथी नैहनो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों ने 6 घटनाएं की हैं। जिसमें एक डीग भरतपुर में की थी। और इनके गैंग में 9 से 10 मेंबर हैं। जिसमें हमने तीन को जेल भेज दिया है बाकी मेंबर की सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन पता की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार करके उनको भी जेल भेजा जाएगा। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम ने कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ंिसह, एसआई राजीव कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, पवन कुमार व अनिल तोमर आदि थे। 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More