देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पीओएस मशीन प्रयोग हेतु प्रशिक्षण की ब्लाॅक वार तिथियां निर्धारित
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार प्रमुख सचिव, कृषि उ0प्र0 शासन, लखनऊ व अपर सचिव, कृषि भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि 01 फरवरी 2018 से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में उर्वरक अनुदान भुगतान डीबीटी के माध्यम से किये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। इस हेतु प्रत्येक फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्र पर पीओएस मशीन प्रयोग हेतु प्रशिक्षण विकासखण्डवार तिथि निर्धारित करते हुए निर्देशित किया है कि समस्त नामित उर्वरक कम्पनियों के प्रतिनिधि अपने आवंटित विकास खण्ड में फुटकर निजी विक्रेताओं व सहकारिता विभाग के सचिव को प्रशिक्षण देंगें तथा पीओएस मशीनों में प्रारम्भिक स्टाॅक की प्रविष्टि करेंगें। डीएम ने जनपद के समस्त फुटकर विक्रेता सहकारी, निजी पीओएस मशीन, उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र, आधारकार्ड तथा 2जी सिम फुल साइज जिसकी क्षेत्र में बेहतर कनेक्टबिटी एवं इन्टरनेट डाटा पैक हो ये सिम मशीन में लगेगी साथ लाने निर्देश दिये हैं। साथ ही मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड एवं एफएमएस रिटेलर आईडी अवश्य लेकर आयें तथा उर्वरक दुकान पर उपलब्ध, यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके उर्वरकों का विवरण भी अपने स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज कर लाना होगा। फुटकर उर्वरक विक्रेता द्वारा उक्त का पालन नहीं किया जाता है तो दिनांक 01 फरवरी से उसके लिए उर्वरक का विक्रय करना संभव नहीं होगा, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन प्रयोग हेतु विकासखण्ड वार तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिसके अन्तर्गत 20 जनवरी को मांट तथा नन्दगांव, 22 जनवरी को बल्देव, फरह, छाता, 23 जनवरी को राया, गोवर्धन, 24 जनवरी को नौहझील, चैमुहां विकासखण्डों में सहकारी निजी केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।













Related Items
चीनी के निर्यात और गन्ना किसानों के समय पर भुगतान को लेकर सरकार सजग
पंजाब के गांवों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 10 लाख रुपये का विशेष अनुदान
वित्त मंत्रालय ने 25 राज्यों की पंचायतों के लिए 8,923.8 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की जारी