देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मासूम के पिता से कहा कि सरकार उनके साथ हर समय खड़ी है
ऊर्जा मंत्री ने आलाधिकारियों को बैठक कर दिए निर्देश
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित गांव मोहनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने से काल के गाल में समांए मासूम के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। शुक्रवार दोपहर में मोहनपुर बताते चलें कि तीन दिन पहले पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 8 वर्षीय माधव भारद्वाज पुत्र अमरनाथ भारद्वाज की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस मुठभेड़ में मासूम की मौत होने के बाद चारों तरफ से घिरी सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव ने प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए दरोगा वीरेन्द्र यादव और लापरवाही बरतने पर दरोगा सौरभ शर्मा,आरक्षी उधम सिंह तथा सुभाष चन्द्र को तत्काल प्रभाव से मौके पर ही निलंबित कर दिया था। इसके बाद पीड़ित परिवार को इस दुखःद घड़ी में सांत्वना देने के लिए सरकार के प्रवक्ता/ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गांव मोहनपुर में पीड़ित परिवार के घर गए। ऊर्जा मंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ हर समय खड़ी हुई है,उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि जांच आगरा रेंज के आईजी निष्पक्ष जांच कर रहे हैं,अगर जांच में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी,किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई और जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद ऊर्जा मंत्री सीधे पुलिस लाइन सभागार पहुंचे और वहां एसएसपी तथा डीएम से विस्तार से पूरी घटना की जानकारी ली। श्री शर्मा ने डीएम एवं एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह,एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला,एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा,एसपी अपराध राजेश सोनकर,सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार