BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मासूम की मौत के बाद एसएसपी ने एक और बड़ी कार्रवाई

मासूम की मौत के बाद एसएसपी ने एक और बड़ी कार्रवाईएक प्रशिक्षु दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर

मथुरा। थाना हाइवे के मोहनपुर गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ में मासूम की मौत होने के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी की कार्रवाई जारी है। अब एसएसपी ने एक दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाकर अधीनस्थों को सीधा संदेश दिया है कि अब लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के पीछे कानून-व्यवस्था ठीक नहीं रखने की बात दबी जुबान से कही जा रही है। इस संबध में एसएसपी के पीआरओ संजीव त्यागी ने बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने थाना हाइवे में तैनात प्रशिक्षु दरोगा दीपक दोहरे,आरक्षी प्रदीप कुमार,आरक्षी अंकित कुमार,आरक्षी चंचल कुमार,आरक्षी चालक प्रदीप कुमार और थाना रिफाइनरी में तैनात आरक्षी गजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि एसएसपी द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी होने के बाद लोगों में चर्चाएं हैं कि मोहनपुर गांव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 8 वर्षीय मासूम माधव भारद्वाज की मौत के बाद उक्त पुलिसकर्मियों सही तरीके से ड्यूटी नहीं की,इसी कारण इन्हें लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी के बदले रूख को देखकर पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More