BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दादा ने मासूम पोती से किया दुष्कर्म, ऐसे खुली पोल

दादा ने मासूम पोती से किया दुष्कर्म, ऐसे खुली पोलशिमला। हिमाचल के रोहड़ू में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दादा ने अपनी की पोती के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार नाबालिग पोती से मुंह काला किया। जब मामला पुलिस में दर्ज हुआ तो घर से फरार हो गया, लेकिन कड़ाके ठंड सहन नहीं कर पाया और देर रात खुद ही घर आ गया। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

बता दें, पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत पड़ते एक गांव में 55 वर्षीय दादा ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग पोती से कई बार दुराचार किया। आरोपी और नाबालिग अपने माता-पिता के साथ अलग-अलग घर में रहती है। माता-पिता की गैरहाजिरी में आरोपी दादा उसके घर आता था और बहला फुसलाकर उससे दुराचार करता था। दादा की इस हरकत की पोल तब खुली जब आठवीं में पढऩे वाली नाबालिग ने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। 

 

माता-पिता नाबालिग को लेकर पुलिस थाना चिडग़ांव पहुंच और मामले की शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग पोती के बयान के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी दादा घर से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने जाल बिछा दिया। साधे कपड़ों में पुलिस जवान आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दिए। कडक़ड़ती ठंड से बचने के लिए जब वह देर रात घर लौटा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More