BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन में पांच वर्षीय मासूम की बलि

गोवर्धन तलहटी में मिले बच्चे को षव को कब्जे में लेती पुलिस।मथुरा। गिरिाज तलहटी में मासूम की बलि का सनसनी खेज मामला सामने आया है। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर डेरा डालकर रहने वाले व्यक्ति ने पांच वर्षीय मासूम की बलि ले ली। मंगलवार को मासूम का शव गिरिराज की तलहटी में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जतीपुरा मार्ग स्थित गिरिराज की तलहटी में मासूम का शव पड़ा देखा गया। उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मृतक बच्चे की शिनाख्त पांच वर्षीय केशव के रूप में हुई, जो तीन दिन से लापता था। परिजन उसे लगातार तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो मासूम बेटे की लाश देख चीख निकल पड़ी। 

परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंक जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बच्चे की बलि लेने की बात कबूली है। आरोपी परिक्रमा मार्ग पर डेरा डाल कर रह रहा था। 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More