देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
डीएम ने सीता नगला में 145 स्कूली बच्चों को स्वेटर तथा 25 गरीबों को कम्बल बांटे
डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याआंे के बारे में भी जानकारी ली
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र आज मथुरा विकास खण्ड के नगला सीता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरित करने पहुॅचे तो उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण का नजारा ही अलग था, स्कूली बच्चों ने तैयार किये बैण्ड बजाकर डीएम की आगवानी की और स्वागत गीत में स्कूली छात्राओं द्वारा ‘‘मेरा रंग दे बसन्ती चोला‘‘ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती व डा0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्शा रही है कि अभिभावक तथा शिक्षक पढाने में रूचि रखते हैं। उन्होंने छात्राओं द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर गीत का संज्ञान लेते हुये कहा कि वे अपने जीवन में संघर्ष करके अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग्य टीचर होंगे तो बच्चे भी पढ़ने में इच्छुक होते हैं और शिक्षा की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि लड़का व लड़की को बिना किसी भेदभाव के स्कूल भेजें और स्कूली गतिविधियों में प्रतिभाग करें।
डीएम ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याआंे के बारे में पूछा और उनके निदान करने के लिए पूर्ण आश्वस्त किया। ग्राम प्रधान द्वारा एक सिलाई मशीन जूनियर हाईस्कूल के लिए जिलाधिकारी के हाथों छात्राओं को भेंट की गई, जिससे बेटियां स्कूल में ही सिलाई सीख सकें। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान द्वारा गांव के 25 गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित कराये गये, आज के कार्यक्रम में प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल के 145 बच्चों को स्वेटर प्रदान किये गये। ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी का पगड़ी बांधकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग प्रण लेगें कि ग्राम विकास हेतु जो भी धनराशि उपलब्ध होगी उसे शत-प्रतिशत सदुपयोग करेंगे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जायेगी।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, पंचायत सचिव रामवीर सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार, प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल सहित अध्यापकगण उपस्थित थे। संचालन दिनेश कुमार ने किया।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू