BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बृजवासियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करा रही आरके मिशन संस्था: ऊर्जा मंत्री

आर के मिशन हाॅस्पीटल में निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्माऊर्जा मंत्री ने किया आर के मिशन में कैंसर सेंटर का निरीक्षण 

वृंदावन। सूबे के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा आज वृंदावन पहुंचे । उन्होंने मथुरा मार्ग स्थित आर के मिशन हॉस्पिटल में बानी मित्र नाम से बने नवनिर्मित  कैंसर सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल आगमन पर स्वामी काली कृष्ण महाराज ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बुके भेंट कर अभिनंदन किया।

बताते चलेंकि  बीते 4 जनवरी को आर के मिशन हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ितों के लिए नवीन कैंसर सेंटर का शुभारंभ हुआ था । बीते कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। तब किसी कारणवश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे । जिसके चलते आज श्रीकांत शर्मा अस्पताल पहुंचे और नवनिर्मित कैंसर सेंटर, ऑपरेशन थिएटर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आर के मिशन संस्था द्वारा किये जा रहे क्रिया कलापों की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि है यहां काफी कम खर्चे में कैंसर पीड़ितों को अच्छा उपचार मिल रहा है उन्होंने अस्पताल द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा के साथ सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सुप्रकाशानन्द महाराज, सुमेशानन्द महाराज, विजय कुमार, विनीत शर्मा, अभिषेक मिश्रा, संजय शर्मा, सुनील महाराज आदि मौजूद रहे। 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More