देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपतंगों पर बेटी बचाओ, स्वच्छ यमुना, हरित वृन्दावन आदि संदेश लिखे
वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित एमआरसी आयुर्वेदा द्वारा एक अनोखी मुहिम के साथ मकर संक्रान्ति पर्व मनाया गया। बुधवार को एमआरसी आयुर्वेदा प्रांगण में नीमा डॉक्टर्स ने मकर संक्रांति पर्व पर स्वच्छ वृंदावन, हरित वृंदावन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ यमुना आदि संदेश लिखी पतंगों को उड़ाकर लोगांे को जागरूकता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सीओ सदर राकेश सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि नीमा डाॅक्टर्स एक अनोखी पहल की प्रशंसा करते हुये कहा कि नीमा संगठन द्वारा बनाए गए संक्रांति पर्व से एक पंथ दो काज सिद्ध होते हैं। अगर सारे डॉक्टर स्वास्थ्य के साथ साथ समाज हित के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें तो स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत निश्चित ही बन पाएगा। तदोपरांत कार्यक्रम में आये अतिथियों का अभिनंदन डॉ. सीपी अग्रवाल पटुका पहना एवं माल्यार्पण कर किया। सीओ सदर राकेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के डाॅ. आज जो समाज की सेवा कर रहे हैं उनका योगदान भारत को स्वच्छ रखने के लिए अतुलनीय है। नीमा की अध्यक्षा डाॅ. सुनीता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष, श्रीमती देवकी नन्दन गौतम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पांच वृक्ष लगाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। नीमा सचिव डॉ भूपेंद्र सिंह व डॉ. तपस्सा शर्मा ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश, डाॅ. ज्योति, डाॅ. सचिन, डाॅ. आरती, डाॅ. कृष्णा दीक्षित, वैद्य प्रेम शंकर, आरएन शर्मा, सर्व चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र गिरि, डाॅ. अभिषेक शर्मा, शिवदत्त शर्मा डॉ. आर एन शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
एमआरसी वृंदा ने बंदर पकड़ने में धन की कमी पर जताई चिंता
एमआरसी वृंदा ने राधाबल्लभ घेरा से पकड़े 30 बंदर
एमआरसी वृंदा ने पकड़े विद्यापीठ से 18 बंदर