देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पीड़ित साधु ने कोतवाली में तीन लोगों के विरूद्ध दी तहरीर
वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आलम यह है कि आम आदमी तो दूर यगी सरकार में साधु संत भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला
रंगजी चैकी क्षेत्र अंतर्गत पानी घाट स्थित हनुमान बगीची का है। जहाँ रात के अंधेरे में दबंगों ने खूब तांडव मचाया। आश्रम का ताला तोड़कर अंदर रखें रजाई गद्दे बर्तन इत्यादि सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। इतना ही नही महंत रामदास को आश्रम खाली करने की धमकी दी। और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में हनुमान बगीची के महंत रामदास ने गुरुवार को कोतवाली वृंदावन में एक नामजद एवं दो अज्ञात सहित तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है ।
वही थाना वृंदावन में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने अपना नंबर देकर यह कहकर टरका दिया कि अब अगर आरोपी दोबारा कहीं दिखाई दे तो हमें सूचना कर देना। हम उसे पकड़ लेंगे।
गौरतलब है कि एक तरफ तो सूबे की योगी सरकार थाने में आए पीड़ितों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के दावे भर रही है तो वरिष्ठ अधिकारी अशीनस्थों को तुरंत घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की ताकीद कर रहे है। लेकिन इससे इतर थाना वृंदावन में पुलिस कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है।












