देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
घायल शिक्षक को इलाज कराने जबरन साथ ले गये थे कार सवार
महावन। नूरपुर बंबा के पास एक शिक्षक के अपहरण की सूचना से पूरे जिले में हडकंप मच गया। आनन-फानन में रेंज स्कीम लागू कर अपहृत शिक्षक की तलाश कराई गई। करीब दो घंटे बाद शिक्षक को पुलिस ने इगलास के तोषगढी इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षक ने बताया है कि सड़क दुर्घटना के बाद कार सवार उसे इलाज कराने के लिए जबरन अस्पताल ले जा रहे थे। शिक्षक की बरामदगी के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि नरसीपुरम इलाके के रहने वाले चन्द्रपाल सिंह पुत्र शेर सिंह बल्देव ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय नवीपुर के हेड मास्टर हैं। उनकी पत्नी डायट में शिक्षिका है। इसके अलावा चन्द्रपाल सिंह बल्देव के गांव छौली स्थित शेर सिंह इंटर काॅलेज के प्रबंधक भी हैं। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक द्वारा घर से स्कूल को निकले थे। उसी दौरान रास्ते में नवीपुर-नूरपुर बंबा के पास से उनके अपहरण की सूचना से हडकंप मच गया। परिजनों को उनकी बाईक नूरपुर बंबा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद बल्देव ब्लाॅक के कई शिक्षक थाना पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए शिक्षक की बरामदगी को दबाव बनाया। शिक्षक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमा भी अवाक रह गया। आनन-फानन में रेंज स्कीम लागू की गई और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे बाद शिक्षक नाटकीय रूप से इगलास के तोषगढी इलाके से बरामद कर लिया गया। शिक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नुरपूर बंबा के पास उनकी बाईक सामने से आती मारूति 800 कार से भिड़ गई थी, जिसमें सवार ड्राइवर समेत दो अन्य लोगों के चोटें आई। कार सवारों ने उनसे कार में हुए नुकसान व इलाज के पैसे मांगे। उनके पास रकम न होने के चलते कार सवार उन्हें इलाज कराने के लिए जबरन अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उन्हें उतार कर फरार हो गए।













Related Items
असम: खुद को CID अधिकारी बताकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मानित
बिहार: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती