BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र से एक ठेकेदार की अपहृत 12 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने अपहरण के 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि अपहृत बच्ची के बयान के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा। नगर थाना के प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र से बुधवार की देर शाम एक ठेकेदार की बेटी का कथित तौर पर अपहरण घर के दरवाजे से कर लिया गया था।

बताया गया कि अपहरणकतार्ओं ने टूटी-फूटी अंगेजी भाषा मंे लिखे एक पत्र के जरिए पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पत्र में पुलिस को घटना की जानकारी नहीं देने की भी बात लिखी गई है। बताया गया कि अपहरणकर्ता बाइक पर सवार हेाकर आए थे और लड़की को उठाकर ले गए।

घरवालों ने इसकी सूचना रात को ही पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की के परिजनों से वारदात की जानकारी लेकर लड़की की तलाश प्रारंभ कर दी।

पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर दी। थाना प्रभारी तिवारी ने बताया कि रात भर अपहृत बच्ची की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर के डाला से अर्धबेहोशी की हालत में उसे बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मौके से बिस्तर, तकिया व हेडफोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल परिजन का बयान दर्ज करने में जुटी है। बच्ची की हालत ठीक होने पर उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरामद लड़की की चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More