BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों को खाद्य एवं पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया नववर्ष उपहार उत्सव

संदीपमुनि स्कूल में बच्चों को खाद्य साम्रगी एवं स्कूली बैग वितरित करते संस्था के पदाधिकारीगणवृंदावन। संदीपनी मुनि स्कूल में शुक्रवार को नव वर्ष उपहार वितरण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र को उपहार एवं स्कूल बैग के साथ मिठाई वितरण किए गए। जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है उन्होनें कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षित बनाना ही अच्छे समाज की नींव है।

हम सभी का दायित्व है कि गरीब व असहायों बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उनके विकास को सुनिश्चित करें। फूड फाॅर लाइफ संस्था के सचिव अवधेश अग्रवाल गया वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति वर्ष के प्रारंभ में बच्चों को उपहार वितरण कर उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी आज स्कूल में बच्चों को उपहार वितरित किए गए हैं। जिसमें स्कूल  बैग, चाॅकलेट, साबुन तोलिया आदि सामग्री है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकारी स्कूलों में गिफ्ट पैक वितरण किए जायेंगे जिससे गरीब व असहाय तबके के बच्चों को इसका लाभ मिल सके वास्तव में शिक्षक किसी भी समाज की सभ्यता एवं संस्कृति का आईना है संस्था का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए एवं अन्य सामाजिक संस्थायें भी ऐसे सेवाभावी कार्याें में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दें। इस इवसर पर नीजर सहगल, राजेंद्र सिंह, सीमंत शर्मा, पार्थ सारथी, श्रीमती कमला देवी, सुश्री प्रतिभा शर्मा, योगेश, राधिका, चैतन्य निताई आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More