देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअधिक उत्पादकता व लाभ के लिए किसान पारम्परिक खेती से अलग खेती करें
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद के किसानों से कहा कि वे अधिक उत्पादकता बढ़ाने व लाभ कमाने के लिए पारम्परिक खेती से हटकर खेती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है। राजीव भवन में किसानों को किसान दिवस के अवसर पर किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। सीडीओ ने कहा कि हम नई तकनीक के आधार पर खेती न करके पारम्परिक ढ़ंग से खेती कर रहे हैं जिसमें लागत अधिक आती है और लाभ कम होता है। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादकता व लाभ के लिए हमें पारम्परिक खेती से हटकर खेती करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने खेतों में अधिक से अधिक मात्रा में रासायनिक उवर्रकों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे दिन प्रतिदिन हमारे खेतों की उवर्रता कम होती जा रही है और ऐसे उत्पाद हमारे व पशु जीवन के लिए हानिकारक होते हैं। ब्रज क्षेत्र में पानी के खारेपन की विकराल समस्या है। उन्होंने जल संचयन से पानी के खारेपन को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने ने कहा कि तालाबों व खेतों में पानी को रोककर हम अपने प्रयास से प्रकृति की मार से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए वे शासन को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि इस जनपद से रोस्टरिंग समाप्त करके अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति दिन में की जाय। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक उत्पाद की कीमत बाजार में दुगुनी होती है जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ होगा। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, उप निदेशक समेकित जल संचयन, अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस0के0 मलिक, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।













Related Items
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
नीति आयोग की बैठक में वित्त राज्य मंत्री को भेजने का ममता का प्रस्ताव खारिज