देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन: जिले के थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत नगला रामताल के समीप भोपाल से आये जीजा साले से OLX पर गाड़ी खरीदने का झांसा देकर हजारों रुपये की लूट करने का मामला प्रकाश में आया है घटना के संबंध में पीड़ित देवेंद्र ने थाना वृंदावन में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले देवेंद्र कि कुछ लोगों से OLX पर स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने का सौदा तय हुआ था। इसी के तहत आज शनिवार को देवेंद्र अपने साले बसंत के साथ छटीकरा पहुंचे जहां उन्होंने गाड़ी विक्रेता से फोन पर संपर्क कर छटीकरा होने की जानकारी दी। इस पर एक बाइक सवार युवक छटीकरा आया और बाइक पर बसंत और देवेंद्र को बिठाकर गरुड़ गोविंद की तरफ होते हुए नगला रामताल के समीप सुनसान जगह पर ले गया । देवेंद्र का आरोप है कि पहले से तमंचा लिए खड़े दो युवकों ने उससे हजारों रुपए की नगदी और मोबाइल लूट लिए साथ ही मारपीट कर आरोपी भाग खड़े हुए । पीड़ित ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी इधर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में कोतवाली पुलिस के साथ जैंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर आरोपियों को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के संबंध में पीड़ित देवेंद्र ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
वाहन रिकॉल पोर्टल: गाड़ी में है डिफेक्ट तो करें सरकार से शिकायत, जानिए कैसे
गुजरात में बोले पीएम मोदी, दो पटरियों पर बढ़ेगी देश के विकास की गाड़ी