देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस माल बरामदगी में जुटी
मथुरा। सैन्य क्षेत्र में बीती 4 जनवरी को हुई 3 लाख रूपए के घुंघरूं लूटकांड में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लुटेरों से माल बरामदगी में जुटी हुई है, संभवतः पुलिस शनिवार तक घटना का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि आगरा-मथुरा रोड स्थित सैनय इलाके ईगल ग्राउंड के पास बिसावर के चांदी कारीगर से बदमाश 3 लाख रूपए के घुंघरूं लूट ले उडे थे। बिसावर का चांदी कारीगर जितेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र धीरेंद्र कुमार घुंघरूं की सप्लाई देने के लिए हाथरस से मथुरा के चैक बाजार आ रहा था। टैम्पो में सवार कारीगर से बदमाश ईगल ग्राउंड के पास माल ले उडे।
घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से माल बरामद करने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।













Related Items
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कीमती धातुओं में बड़ी उछाल, सोना 1 प्रतिशत उछला तो चांदी में 2.5 प्रतिशत की तेजी
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारियों से भक्तों पर की टेसू के रंगों की बौछार