BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धार्मिक भावनाओं के अनुरूप सौन्दर्यीकरण करायें-उपाध्यक्ष

कलेक्टेªट सभागार में आयोजित सिटी लेबिल एडवायजरी एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी हृदय योजना की बैठक में अपने विचार व्यक्त करते डीएम एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र निर्माण कार्यों में हेरिटेज लुक दिखना चाहिए-डीएम

मथुरा। सिटी लेबिल एडवायजरी एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी ह्रदय योजना की बैठक कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास, वृन्दावन, गोवर्धन तथा परिक्रमा मार्ग पर कराये जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में जो भी सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जायें वह धार्मिक भावनाओं के अनुरूप ही करायें।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्य कराये जायें, जिससे हेरीटेज लुक दिखेगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में ह्रदय योजना के तहत जो सौन्दर्यीकरण कराया गया है वह प्रत्येक दृष्टि से प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि सौन्दर्यीकरण कार्यों के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि भी देखनी होगी। जनता को मूलभूत सुविधायें मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृन्दावन व गोवर्धन सहित अन्य स्थानों पर इस प्रकार से कार्य कराये जायें कि जब पर्यटक तीर्थयात्री पहुॅचे तो उन्हें अलग ही धार्मिक भावनाओं के अनुरूप सुखद अनुभव हो। श्रीकृष्ण जन्म संस्थान ट्रस्ट के गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने जन्मस्थान के गोविन्द नगर थाने की ओर पब्लिक टॉयलेट तथा अन्य कार्य कराये जाने का सुझाव दिया। बैठक में एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीईओ नगेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष एमवीडीए यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त डा0 उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More