देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर विद्यार्थी विभाग द्वारा आज 12 जनवरी शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। दोपहर 12ः30 बजे सभी बाल स्वयं सेवक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर एकत्रित हुए, तत्पश्चात पूर्ण गणवेश में हाथ में लाठी लेकर राजकीय इंटर कॉलेज से संचलन प्रारंभ हुआ और आर्य समाज रोड, होलीगेट चैराहा, आगरा रोड, विकास बाजार होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर संपन्न हुआ। संचलन में सभी बाल स्वयंसेवक घोष बैंड के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। बाल स्वयंसेवकों का जोश देखते ही बनता था। नगरवासी संचलन पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। संचलन के पश्चात शिशु मंदिर में सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रान्त प्रचारक डॉक्टर हरीश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। व्यक्ति निर्माण में व्यक्ति के बालपन की मुख्य भूमिका होती है, बालपन में जो संस्कार व्यक्ति के अंदर जाते हैं वही संस्कार आजीवन उसमें उपस्थित रहते हैं। संघ शाखाओं पर स्वयमसेवकों में राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति, धर्म व समाज के प्रति अपनत्व का भाव पैदा किया जाता है
देश का इतिहास बताता है छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, आदि महापुरुष बाल अवस्था से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। संघ दुनिया का एकमात्र स्वयंसेवी संगठन है जिसकी प्रेरणा से समाज के अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवक अपने अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं। संघ के अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की सर्वत्र प्रशंसा होती है। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग संचालक डॉ के के का कनौडिया, प्रान्त शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी, महानगर बौद्धिक प्रमुख विजय बंटा अग्रवाल, महानगर प्रचार प्रमुख माधव गुप्ता, अखिल गुप्ता, महानगर विद्यार्थी कार्यवाह ललित, महानगर विद्यार्थी प्रचारक धर्मेन्द्र, सह कार्यवाह सौरभ, हरेंद्र सहित विद्यार्थी कार्यकारिणी के विवेक, चिराग, नरेंद्र, मनीष, आदि प्रमुख अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे बाल संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।













Related Items
संघ के स्वयंसेवक कर रहे छोटे बच्चों की चिंता
योग के साथ-साथ जागरूकता का संदेश दे रहे एनएसएस स्वयंसेवक
सात दिवसीय शिक्षा वर्ग में सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल