BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संघ के स्वयंसेवक कर रहे छोटे बच्चों की चिंता

मथुरा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के संकट और उससे बच्चों के प्रभावित होने के आसार के चलते छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर द्वारा एक आयुर्वेदिक औषधि सुवर्णप्राशन का सेवन के दो कैम्प लगाए गए।


रिफाइनरी नगर के नरसीपुरम में एवं संघ के विभाग कार्यालय केशव भवन मसानी पर 10 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में सुबह सात से ग्यारह बजे तक पांच वर्ष तक के शिशुओं को निशुल्क दवा का सेवन कराया गया।


इससे पहले भी जून माह में दवा की पहली खुराक पिलाई गयी थी, इस बार जिन बच्चों को पहले दवा पिलाई गयी थी उनको दूसरी खुराक पिलाई गयी एवं एक सैकड़ा बच्चों को पहली खुराक पिलाई गयी उन बच्चों को भी यह दवा दूसरी बार पिलाई गई।


औषधि सेवन शिविर का शुभारम्भ गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह ने माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। दवा की विशेषता बताते हुए संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख कैलाश ने बताया कि यह औषधि बच्चों को विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया से बचाने में भी सक्षम है एवं बच्चों की याददाश्त व मेघा शक्ति को बढ़ाती है।


शिविर में महानगर के सेवा प्रमुख जगदीश, बलराम भाग के सह संघचालक सी.पी. सिंह, महानगर योग प्रमुख योगेन्द्र सिंह, रिफाइनरी नगर के संघचालक ब्रजमोहन अग्रवाल, मा.सह संघचालक ओमवीर सिंह, भाग सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक बंसल, नगर कार्यवाह चंद्रभान सिंह, रमन गहराना, प्रमोद, संजय भीष्म दत्त तोमर, केशव चौहान,  हरचरण शर्मा, सत्यवीर, शिवलालजी, गिरधारी, गौरव आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More