देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शेरगढ दोहरा हत्याकांड
तीन थाना क्षेत्र में पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दे रही दबिशें
मथुरा:थाना शेरगढ क्षेत्र स्थित गांव सेही में जमीनी रंजिश के चलते दो लोगों की हत्या करने वाले नामजद आरोपियों को तीन दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है | गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात है | बताते चलें कि विगत बुधवार को गांव सेही निवासी दयोली बघेल, अमर सिंह, एदल बघेल गांव में घर के बाहर चौपाल पर बैठकर बातें कर रहे थे | उसी दौरान जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही दूसरा पक्ष के सात नामजदों बुलेरो में सवार होकर आये थे और आते ही बुलेरो सवार नामजदों ने ताबतोड फायरिंग करके दयोली बघेल तथा अमर सिंह की हत्या कर दी थी और गोली लगने से एदल बघेल गंभीर घायल हो गये थे | एक साथ दो लोगों की हत्या से गांव में मृतक पक्ष के लोगों में दहशत का माहौल है | उस समय घटना के बाद एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने हत्यारोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था,तब जाकर ग्रामीण शांत हुए थे | दो लोगों की हत्या हुए तीन दिन भी गुजर गये लेकिन पुलिस की चार टीमें एक भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है | इस बात को लेकर मृतकों के परिजनों में जहां रोष फैलता जा रहा है तो वहीं उनके अंदर दहशत का माहौल भी बना हुआ है | दूसरी ओर इस संबंध में सीओ छाता चन्द्रधर गौड ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए थाना मांट, सुरीर और थाना शेरगढ क्षेत्र में दबिशें दी जा रहीं हैं, उनका कहना था कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा | वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल कम करने के लिए स्थानीय पुलिस कैम्प कर रही है |













Related Items
दो हत्यारोपियों सहित तीन को किया गिरफ्तार
ताहिर हुसैन को कोर्ट में आज पेश किया जाएगा, पुलिस को कॉल डिटेल में मिले अहम सुराग
जयपुर में लूटे गए 3 डंपर बरामद, बदमाशों का सुराग नहीं