देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर । जिले के बस्सी इलाके में रविवार रात आधा दर्जन बदमाश डंपरों में सो रहे चालकों को बंधकर बनकर तीन डंपर लूटकर ले गए। पुलिस टीम ने तीनों डंपरों को बरामद कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रविवार देर रात मोहनपुरा पुलिया के पास सर्विस लाईन में चालक वीरेन्द्र, भागीरथ और हनुमान सहाय अपने डंपरों को लगाकर उसमें सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे बोलरो गाड़ी में करीब आधा दर्जन बदमाश आए। जिन्होंने तीनों डंपरों के चालकों को बंधक बनाकर बोलरों में डाल लिया। तीन डंपरों को बदमाश लूटकर ले गए और चालकों को अलवर में पटककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंपर और लुटेरों की तलाश शुरू की। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूटा गया एक डंपर राजाधोक टोल प्लाजा के आगे पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने डंपर को बरामद कर जटवाडा चौकी खड़ा करवाया। तडक़े हरियाणा पहुंची पुलिस टीम को मुखबिर से लूटे गए दूसरे डंपर की सूचना मिली। बदमाश लूटा गया डंपर ग्राम संगेल की ओर लेकर जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने डंपर का पीछा किया। बदमाश ग्राम संगेल में गौवशाला के पास डंपर खड़ा कर फरार हो गए। डंपर को बरामद कर लूटेरों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस टीम प्रयास कर ही रही थी, इसी दौरान तीसरे लूटे गए डंपर की अलवर दिल्ली रोड पर पुलिस चौकी आकेडा के पास खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने तीसरा डंपर भी बरामद कर लिया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार